मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज
मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज
मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास कार्यों को लेकर व विश्वास एवं जनकल्याणके विषय मे कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज की प्रेस वार्ता
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपुर
आज भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपुर द्वारा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नूरपुर में आज मोदी सरकार के 12 वर्ष – विकास कार्यों को लेकर व विश्वास एवं जनकल्याण विषय पर एक महत्वपूर्ण संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के वाद इस अवसर पर कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में हुए आज तक आधुनिक अभूतपूर्व विकास कार्यों को लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों नागरिकों तक पहुंचा है। आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, रेल एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।इस अवसर पर विशेष रूप से जिला अध्यक्ष श्री राजेश काका व पूर्व विधायक इंदौरा रीता धीमान व जिला के दोनों महामंत्री व प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ सह संयोजक पुनीत गौतम व स्थानीय मण्डल के मण्डल अध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य अनूप राणा व बी डी सी नूरपुर व उपाध्यक्ष राकेश कौल व पूर्व नगर परिषद नूरपुर अध्यक्ष अशोक कुमार व नगर परिषद की पार्षद व पूर्व उपाध्यक्ष रजनी महाजन व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें