डैम व्यू प्वाइंट के समीप दर्दनाक सड़क हादसा, कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौत

 डैम व्यू प्वाइंट के समीप दर्दनाक सड़क हादसा, कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौत


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

चम्बा- पठानकोट एनएच-154ए पर डैम व्यू प्वाइंट के समीप एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। खाई इतनी गहरी थी कि वाहन लुढ़कते हुए नीचे चोहड़ा डैम मार्ग तक पहुंच गया। हादसा इतना भयानक था कि गिरते ही वाहन के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान लखन पुत्र मनोहर और अंकुश पुत्र स्व. ज्ञान चंद दोनों निवासी गांव सरू तहसील एवं जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार देर रात हुई इस सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय ा है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर