लोगों की सुविधा के लिए दी थी जमीन, आज अपने ही घर को बचाने के लिए भटक रहा परिवार

 लोगों की सुविधा के लिए दी थी जमीन, आज अपने ही घर को बचाने के लिए भटक रहा परिवार


नूरपुर : विनय महाजन /

कर भला हो बुरा यह दास्तान इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव ध्वाला निवासी केवल कुमार की जिसने लोगों के हित के लिएअपनी जमीन सड़क हेतु दी थी किसी समय 

 नूरपुर प्रदेश के इंदौर विधानसभा क्षेत्र कि यह गाथा है कि जिस व्यक्ति के परिवार ने सड़क बनाने के लिए करीब एक किलोमीटर अपनी निजी भूमि यह सोचते हुए ख़ुशी ख़ुशी मे दान कर दी थी कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुरक्षित सड़क की सुविधा मिलेगी उस व्यक्ति को आज अपने ही पुश्तैनी मकान को सुरक्षित बचाने के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है ! इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव ध्याला के निवासी बुजुर्ग केवल कुमार ने रूँदे स्वर में आज अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि इंदौरा - झंझराडा वाया रैहन सम्पर्क मार्ग निकलने के दौरान उनके परिवार ने करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क किनारे लगती अपनी बहुमूल्य भूमि सड़क निर्माण के लिए खुशी से छोडी थी तब विभाग ने उनके मकान के नजदीक कच्ची क्रेट वाल लगाई थी जोकि बर्षों पुरानी हो चुकी है l अभी हाल ही में उक्त मार्ग को प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत लेकर संबंधित विभाग द्वारा उसके विस्तारिकरण का कार्य किया जा रहा है तो उक्त जगह लगाए गए वो कच्चे क्रेट अपनी साँसै छोड़ गए l विभाग द्वारा उन्हें आश्वास्त किया गया था उक्त जगह करीब पचास मीटर लंबी पर्याप्त ऊँची पक्की सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी लेकिन विभाग ने करीब 15 मीटर आधी अधूरी सुरक्षा दीवार लगाकर इतिश्री कर जिसके चलते उनके दोनों मकान खतरे की जद में आ गएl हालात यह हैं कि मकान परिसर में बड़ी बड़ी दरारें आ चुकी हैं भारी बरसात के चलते कच्चे डंगे कभी भी धराशायी हो सकते हैं और कच्चा और पक्का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकता है ! विभाग को बार बार चेताने के बाद कोई पुख्ता कदम नहीं उठाये गएlआनन फ़ानन में करीब पंद्रह मीटर पक्का डंगा लगाया गया है वो भी लीपापोती करते हुए आधा अधूरा छोड़ दिया गया है l केवल ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए उन्होंने निजी खर्च कर तिरपालें लगाकर भूमि कटाव को रोकने की कोशिश की है लेकिन कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है आलम यह है कि सड़क के विस्तारिकरण के कारण लोकनिवि इंदौरा की भारी लापरवाही के चलते आज उसके दो रिहायशी मकानों पर खतरे के बादल रहे हैं जोकि बरसात के चलते धराशायी हो सकते हैं l उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह और लोकनिवि के मंत्री विक्रमदित्य सिंह और स्थानीय विधायक मलेन्द्र राजन से मांग की है जन सुरक्षा एवं सम्पत्ति की रक्षा के लिए विभाग को कड़े निर्देश देकर समस्या का समाधान करवाया जाये ! समस्या ध्यान में लाई गई है मौक़े पर जाकर स्थिति का अवलोकन कर उचित कदम उठाये जाएंगे l बंदराल सहायक अभियंता लोनिवि इंदौराl इस बारे लोकनिवि को शीघ्र उचित कदम उठाने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं ताकि किसी प्रकार की सम्पत्ति का नुक्सान न हो ! डाक्टर सुरेंद्र ठाकुर एस डी एम इंदौरा आपके माध्यम से मामला ध्यान में लाया गया है संबंधित विभाग की जबावदेही सुनिश्चित की जाएगी और समस्या का शीघ्र हल करने का पूरा प्रयास किया जायेगा ! 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर