दलितों और अल्पसंख्यकों की अनदेखी कर रहे हैं जयराम ठाकुर और राकेश जमवाल : चमन राही

 दलितों और अल्पसंख्यकों की अनदेखी कर रहे हैं जयराम ठाकुर और राकेश जमवाल : चमन राही

रविदास समुदाय को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग, मेयर पद पर समुदाय के प्रतिनिधि की तैनाती का उठाया मुद्दा


मंडी : अजय सूर्या /

 अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जमवाल पर दलितों एवं अल्पसंख्यकों के साथ छल-कपट और धोखे की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने राजनीतिक कार्यकाल के दौरान दलित समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने के बजाय उसकी लगातार अनदेखी की है।

चमन राही ने कहा कि जब जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब मंडी जिले की तीनों आरक्षित विधानसभा सीटों बल्ह, नाचन और करसोग से जुड़े इन्हीं की पार्टी के विधायकों व नेताओं को बोर्डों और निगमों में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित समाज के नेताओं को सत्ता और संगठन में पर्याप्त भागीदारी नहीं मिली, जबकि यह स्थिति आज भी बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि पिछली बार नगर निगम चुनावों के दौरान रविनगर सुहड़ा मोहल्ला की पार्षद नेहा, जो रविदास समुदाय से संबंध रखती हैं, को मेयर बनाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें इस पद से वंचित कर दिया गया। इससे रविदास समुदाय में भारी नाराजगी है। राही ने मांग की कि इस बार मंडी नगर निगम में रविदास समुदाय के किसी योग्य प्रतिनिधि को मेयर पद पर अवसर दिया जाए ताकि समाज को सम्मानजनक राजनीतिक भागीदारी मिल सके।

राही ने सुंदरनगर नगर परिषद के डॉक्टर अंबेडकर नगर वार्ड से दूसरी बार निर्वाचित पार्षद गंभरी देवी का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गंभरी देवी अध्यक्ष पद की मजबूत दावेदार थीं, लेकिन उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया। इससे स्थानीय स्तर पर रविदास समुदाय में असंतोष बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि मंडी जिले के रविनगर मंडी और सुंदरनगर के डॉक्टर अंबेडकर नगर क्षेत्रों में हजारों रविदासी परिवार निवास करते हैं और यह समुदाय लंबे समय से राजनीतिक प्रतिनिधित्व की अपेक्षा कर रहा है। राही ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और दिवंगत विधायक शेर सिंह के नेतृत्व में रविदास समुदाय के कमल कुमार को सुंदरनगर नगर परिषद का अध्यक्ष बनाया गया था, जिसे समुदाय आज भी सम्मान के साथ याद करता है।

चमन राही ने चेतावनी दी कि यदि प्रतिपक्ष के नेता जयराम वो राकेश जमवाल द्वारा दलित और रविदास समुदाय व वाल्मीकि समुदाय की उपेक्षा का सिलसिला जारी रहा तो समाज लोकतांत्रिक तरीके से हर मंच के ऊपर इसका विरोध करेगा और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष को और मजबूत करेगा।इस दौरान अनुसूचित जाति विभाग,कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्म चंद भाटिया,परिषद के प्रदेश महामंत्री गोबिंद राम वर्धन मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर