फतेहपुर ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा, अनीता अध्यक्ष व कुलवंत उपाध्यक्ष बने

 फतेहपुर ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा, अनीता अध्यक्ष व कुलवंत उपाध्यक्ष बने


"प्रवासी पंछियों" वाले बयान से गरमाई फतेहपुर की सियासत

नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश के विकास खंड फतेहपुर की ब्लॉक समिति को आज नया नेतृत्व मिल गया है। बुधवार को संपन्न हुए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने दोनों पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर गोलवां निवासी अनीता कुमारी तथा उपाध्यक्ष पद पर जगनोली निवासी कुलवंत सिंह 16-11 मतों से विजयी रहे।चुनाव प्रक्रिया एसडीएम फतेहपुर एवं पीठासीन अधिकारी विश्रुत भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान विकास खंड अधिकारी सुभाष अत्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव में सभी 27 निर्वाचित सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए अनीता कुमारी को 16 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अर्चना देवी को 11 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कुलवंत सिंह को 16 और शमशेर सिंह को 11 मत मिले। परिणाम घोषित होने के बाद पीठासीन अधिकारी विश्रुत भारती ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि ब्लॉक समिति की पहली बैठक 27 जून को पंचायत समिति हॉल फतेहपुर में आयोजित की जाएगी जिसमें आगामी विकास योजनाओं और कार्यों पर चर्चा होगीl  

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीता कुमारी ने कहा कि वह सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगी और फतेहपुर क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देंगी। वहीं उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को गति देना और पंचायतों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही विकास खंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं, एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं ने भांगड़ा डालकर अपनी खुशी का इजहार किया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत के बाद कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल देखने को मिला।चुनाव के दौरान विधायक एवं हिमाचल प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया भी कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहे। उनकी सादगी पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। वे किसी बड़े काफिले के बजाय अपनी अल्टो कार में चुनाव स्थल पहुंचे और परिणाम आने के बाद उसी वाहन में वापस रवाना हो गए। आम कार्यकर्ताओं के बीच खड़े होकर परिणाम का इंतजार करना भी लोगों को खूब पसंद आया।"चुनावों में आते हैं l जीत के बाद विधायक एवं हिमाचल प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ "प्रवासी पंछी" चुनावों के समय फतेहपुर में उतरते हैं और लोगों को गुमराह करने, आपसी भाईचारा खराब करने तथा क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का क्षेत्र के विकास और जनहित से कोई सरोकार नहीं होता, बल्कि उनका मकसद केवल अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत हित साधना होता है। कोई चंदा इकट्ठा करने आता है तो कोई चुनावी राजनीति चमकाने, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही ये लोग क्षेत्र छोड़कर वापस लौट जाते हैं। पठानिया ने कहा कि फतेहपुर की जागरूक जनता अब ऐसे लोगों की राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है और इस चुनाव में भी जनता ने विकास, विश्वास और जनसेवा की राजनीति के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि फतेहपुर के सम्मान, भाईचारे और विकास की सोच की जीत है। जनता ने यह साबित कर दिया है कि वह केवल चुनावी मौसम के नेताओं के साथ नहीं, बल्कि सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले लोगों के साथ खड़ी है। बही नवनियुक्त अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को उन्होंने इस मौका पर वधाई भी दी l 

दोनों पदों पर 16-11 के समान परिणाम आने के बाद राजनीतिक गलियारों में क्रॉस वोटिंग और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। हालांकि नवनिर्वाचित नेतृत्व ने विकास को प्राथमिकता बताते हुए सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा जताया है। अब सभी की निगाहें 27 जून को होने वाली पहली बैठक और क्षेत्र के विकास के लिए तैयार होने वाली नई कार्ययोजना पर टिकी हुई हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर