नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई:- मन्दिर में चोरी के दो आरोपी चोरी शुदा समान सहित गिरफ्तार!

 नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई:- मन्दिर में चोरी के दो आरोपी चोरी शुदा समान सहित गिरफ्तार!


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर जिला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शिव मन्दिर भदरोया में हुई चोरी की वारदात को मात्र 24 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। थाना डमटाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य चोर सहित चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी हिरासत में ले लिया है और चोरी शुदा सारा सामान बरामद कर लिया है।यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर द्वारा दी गई है जिसमें उन्होंने बताया कि 16जून 2026 को शिकायतकर्ता नरिन्द्र पठानिया, निवासी गांव भदरोया, तहसील इन्दौरा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके गांव के शिव मन्दिर से पीतल का त्रिशूल, तांबे का नाग, डमरू, जोत और तांबे की गडवियां चोरी हो गई हैं। इस शिकायत पर पुलिस थाना डमटाल में मुकदमा नंबर 106/2026, धारा 305 बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई अमल में लाई और स्थानीय सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान मंगल सिंह, निवासी गांव भदरोया के रूप में की। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी मंगल सिंह को भदरोया टोल टैक्स के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने मन्दिर का सामान पठानकोट में बेचना कबूल किया।आरोपी की निशानदेही पर थाना डमटाल पुलिस ने पठानकोट के सैली रोड स्थित एक कबाड़ की दुकान पर दबिश देकर दुकान मालिक रवि कुमार, निवासी मोहल्ला रामपुरा, पठानकोट को गिरफ्तार किया और उसकी दुकान से मन्दिर का चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है। चोरी की संपत्ति खरीदने के जुर्म में मामले में धारा 317 बी एन एस जोड़ी गई है।

बरामद किए गए मन्दिर के सामान को पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। जिला पुलिस नूरपुर ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पुलिस रिमांड के लिए अप्लाई किया हैl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर