धर्मशाला निगम में शपथ अटकी, भाजपा ने फूंके मुख्यमंत्री-आयुक्त के पुतले

 धर्मशाला निगम में शपथ अटकी, भाजपा ने फूंके मुख्यमंत्री-आयुक्त के पुतले


धर्मशाला नगर निगम धर्मशाला चुनाव 17 मई को हुए और परिणाम 31 मई को घोषित हुए, लेकिन नवनिर्वाचित पार्षदों की शपथ अब तक नहीं हो पाई है। शपथ में देरी से नाराज भाजपा समर्थित पार्षदों ने वीरवार को स्मृद्धि भवन के बाहर उग्र प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री और निगम आयुक्त के पुतले जलाए गए। पुलिस बल तैनात था, लेकिन प्रदर्शनकारियों को रोक नहीं सका। बाद में पुलिस ने जलते पुतलों को हटवाया।


भाजपा पार्षदों का कहना है कि शपथ न होने से वार्ड की समस्याएं हल नहीं हो पा रही हैं और जनता को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं का श्रेय ले रही है और निगम में राजनीतिक दबाव से काम हो रहा है।


कोतवाली बाजार के फव्वारा चौक पुनर्विकास कार्य का जिक्र करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि विधायक निधि से कराए गए कार्य का उद्घाटन मुख्यमंत्री के नाम की पट्टिका लगाकर किया गया, जो गलत परंपरा है।


प्रदर्शन में भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष भवनेश चौधरी, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु सहित कई पार्षद व कार्यकर्ता मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर