अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर मंडी में सजी छबील, गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार और अटूट लंगर

 अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर मंडी में सजी छबील, गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार और अटूट लंगर


मंडी : अजय सूर्या /

सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर मंडी शहर में श्रद्धा, सेवा और समर्पण भाव के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर शहर में छबील लगाई गई, गुरुद्वारे में धार्मिक आयोजन हुए तथा संगत के लिए अटूट लंगर का आयोजन किया गया।

चौहट्टा बाजार में ठंडे पानी की छबील लगाकर राहगीरों और श्रद्धालुओं को हलवा-चने का प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने छबील का प्रसाद ग्रहण कर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

वहीं ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी, मंडी में सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसके उपरांत भव्य कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को आध्यात्मिक संदेश दिया। धार्मिक कार्यक्रमों के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मंडी के जनरल सेक्रेटरी गुरदीप सिंह ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी का जीवन मानवता, भाईचारे, सेवा और धार्मिक स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि गुरु अर्जुन देव जी सिखों के पांचवें गुरु थे तथा उन्होंने आदि ग्रंथ के संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुगल शासन के दौरान अत्याचारों के सामने झुकने के बजाय उन्होंने सत्य और धर्म की रक्षा के लिए शहादत स्वीकार की।

उन्होंने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी की शहादत हमें धैर्य, सहनशीलता, सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देती है। शहीदी दिवस के अवसर पर संगत ने गुरु साहिब को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर