26 जून को मनाया जाएगा एंटी चिट्टा दिवस

 26 जून को मनाया जाएगा एंटी चिट्टा दिवस

 विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा चिट्टा मुक्क्त समाज का दिया जाएगा सन्देश :- अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा 


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आगामी 26 जून को जिला भर में "एंटी चिट्टा दिवस" मनाया जाएगा। इस दौरान जिला, उपमंडल तथा पंचायत स्तर पर समाज को नशामुक्त एवं चिट्टा मुक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने आज एंटी चिट्टा अभियान के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में नशे के खिलाफ जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 उन्होंने बताया कि 26 जून को सुबह सभी विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में और सरकारी कार्यालयों में प्रातः 11 बजे एंटी चिट्टा शपथ ग्रहण की जाएगी। वहीं पंचायत स्तर में भी विभिन्न जागरूकता गतिविधियां और सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इस विषय में उपमंडल अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। 

अतिरिक्त उपायुक्त ने जिले में संचालित एंटी-चिट्टा अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों, युवा मंडलों एवं महिला मंडलों से सक्रिय एवं बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ प्रभावी जनजागरूकता पैदा करने में इन संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर, ओएसडी (शिक्षा) उमाकांत, सहायक अभियंता जल शक्ति दीपक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न उपमंडलों के उपमंडलाधिकारी (नागरिक) एवं तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर