मेहनत लाई रंग, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक रैहन की 15 बेटियों का इंडो-स्फिंक्स प्रिसिजन लिमिटेड, परवाणू में चयन

 मेहनत लाई रंग, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक रैहन की 15 बेटियों का इंडो-स्फिंक्स प्रिसिजन लिमिटेड, परवाणू में चयन


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश के जिला कांगड़ा के रहैन कस्बे मे स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक रहैँन की 15 छात्राओं की मेहनत और लग्न आखिरकार रंग लाई। इस संस्थान की 10 कंप्यूटर इंजीनियरिंग और 5 सिविल इंजीनियरिंग की छात्राओं का इंडो-स्फिंक्स प्रिसिजन लिमिटेड,परवाणू में रोजगार हेतु चयन हुआ है। डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी होने से पहले ही नौकरी मिलने से छात्राओं और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।इस अवसर पर संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल प्रभारी एवं कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. कुलवर्धन सिंह ने बताया कि संस्थान के प्रयासों से कंपनी द्वारा 20 मई, 2026 को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई थी। इस दौरान 20 छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिनमें से 15 छात्राओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।संस्थान के प्राचार्य डॉ. सतीश कटवाल ने इसे न केवल संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि इन बेटियों की सफलता उन अभिभावकों के सपनों को भी नई पहचान देगी, जिन्होंने अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का सपना देखा था।उन्होंने ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल तथा संबंधित विभागों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे रोजगारपरक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए संस्थान लगातार प्रयासरत रहेगा।नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चेहरे पर सफलता की मुस्कान लिए राजकीय महिला पॉलिटेक्निक रहैँन की चयनित छात्राएं और संस्थान का स्टाफ ने चयनित छात्राओ को मुबारकबाद देते हुए कहा कि इन बेटियों की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बनी हुई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर