सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा आयोजित स्टार नाइट में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की शिरकत

 सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा आयोजित स्टार नाइट में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की शिरकत

भटियात की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू होगा "भटियात उत्सव":- कुलदीप सिंह पठानिया 


चम्बा (सिहुंता) : जितेन्द्र खन्ना /

विधानसभा अध्यक्ष एवं भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा आयोजित "स्टार नाइट" कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि छिंज, मेले और त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर हैं। इन्हें संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं, बल्कि सामाजिक एकता एवं भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा आयोजित "स्टार नाइट" कार्यक्रम को अगले वर्ष से "भटियात उत्सव" के रूप में मनाया जाएगा, ताकि लोगों को भटियात विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय पारंपरिक एवं लोक संस्कृति की झलक देखने को मिल सके तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी ओर से 51 हजार रुपये का चेक भेंट कर मेला कमेटी को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन के निदेशक कृष्ण चंद चेला, प्रधान ग्राम पंचायत सिहुंता अनिल कुमार, उप प्रधान मदन सिंह, बीडीसी सदस्य मुकेश कुमार, छिंज मेला कमेटी के प्रधान चूड़ सिंह गुलेरिया, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित मनोज महाजन, वरयाम सिंह, सरदार सिंह सहित मेला कमेटी के अन्य सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर