रिवालसर के यूनिटी पब्लिक स्कूल में उत्साह से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 रिवालसर के यूनिटी पब्लिक स्कूल में उत्साह से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस


रिवालसर : अजय सूर्या /

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यूनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रिवालसर में योग दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


इस वर्ष की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" (योगा फॉर हेल्दी एजिंग) के अनुरूप विद्यार्थियों को योग के महत्व एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, पद्मासन तथा प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन किए। साथ ही नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई और विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डी. डी. शर्मा ने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को भी शांत एवं एकाग्र बनाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सभी के स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की कामना के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर