नयी उड़ान फाउंडेशन के प्रयास रंग लाए, किडनी मरीज को मिली ₹60 हजार की सरकारी आर्थिक सहायता

 नयी उड़ान फाउंडेशन के प्रयास रंग लाए, किडनी मरीज को मिली ₹60 हजार की सरकारी आर्थिक सहायता



जवाली : राजेश कतनौरिया /

 समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय नयी उड़ान फाउंडेशन के प्रयासों से जवाली विधानसभा क्षेत्र के गांव डुगी, डाकघर चलवाड़ा निवासी संजीव कुमार पुत्र तारा चंद जो लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, को हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से ₹60,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह सहायता उनके उपचार में आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से स्वीकृत की गई है।

बताया गया कि संजीव कुमार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण उनके इलाज में कठिनाइयां आ रही थीं। इसे देखते हुए नयी उड़ान फाउंडेशन के सदस्यों ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष मामला उठाया। फाउंडेशन के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप कम समय में ही ₹60 हजार की सहायता राशि स्वीकृत कर दी गई।

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान नयी उड़ान फाउंडेशन ने मरीज के आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाने, आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने तथा संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फाउंडेशन के निरंतर प्रयासों से सहायता राशि शीघ्र स्वीकृत होकर लाभार्थी तक पहुंच सकी।

आर्थिक सहायता मिलने पर संजीव कुमार और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश सरकार तथा नयी उड़ान फाउंडेशन का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता उनके लिए कठिन समय में बड़ी राहत साबित होगी और इलाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर