फतेहपुर में 23 जून को होगी जिला कांगड़ा पेंशनर्स संघ खंड इकाई की बैठक
फतेहपुर में 23 जून को होगी जिला कांगड़ा पेंशनर्स संघ खंड इकाई की बैठक
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
फतेहपुर, जिला कांगड़ा पेंशनर्स संघ खंड फतेहपुर की महत्वपूर्ण बैठक 23 जून (मंगलवार) को सुबह 11:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में पेंशनरों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों एवं देनदारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके तथा संघ से जुड़े वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में जिला कांगड़ा पेंशनर्स संघ के महासचिव सोमराज गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और पेंशनरों को संबोधित करेंगे।
संघ ने सभी पेंशनर भाई-बहनों से आग्रह किया है कि वे 23 जून को सुबह 11:00 बजे बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा चर्चा में भाग लेकर अपने सुझाव एवं विचार रखें, ताकि पेंशनरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी रणनीति बनाई जा सके।
यह जानकारी जिला कांगड़ा पेंशनर्स संघ इकाई फतेहपुर के प्रधान द्वारा दी गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें