नबाही में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन
नबाही में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन
भाषण में अक्षरा शर्मा और कला में हर्षिता रही प्रथम,
सरकाघाट : अजय सूर्या /
खण्ड चिकित्सा अधिकारी बलद्वारा डॉ अनिल कुमार के सौजन्य से आज हिम ज्योति पब्लिक स्कूल नबाही में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन स्कूल के प्रधानाचार्य और ग्राम पंचायत नबाही के प्रधान सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें प्रशिक्षित स्वास्थ्य शिक्षक अचला कुमारी ने बताया किशोरावस्था शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास की महत्वपूर्ण अवस्था है। किशोर स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य किशोरों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना है। अचला कुमारी ने पोषण के बारे में जानकारी दी। पोषण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा शरीर भोजन से आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त करता है, उनका उपयोग वृद्धि, ऊर्जा, रोगों से सुरक्षा तथा शरीर के रखरखाव के लिए करता है। कार्बोहाइड्रेट – ऊर्जा का मुख्य स्रोत है- चावल, गेहूं, आलू, मक्का ।प्रोटीन – शरीर की वृद्धि और ऊतकों की मरम्मत करती है ।दालें, दूध, अंडा, मांस, सोयाबीन प्रोटीन के मुख्य स्त्रोत है । वसा – ऊर्जा का सघन स्रोत है, शरीर को गर्म रखता है। वसा के स्रोत -तेल, घी, मक्खन, मेवे ।विटामिन – शरीर की विभिन्न क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं। फल, हरी सब्जियां, दूध आदि विटामिन के स्रोत है। खनिज लवण – हड्डियों, रक्त तथा शरीर के कार्यों के लिए आवश्यक है । पानी – शरीर के तापमान और सभी जैविक क्रियाओं के लिए आवश्यक है। अचला कुमारी ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन,
मासिक धर्म स्वच्छता , सुरक्षित यौन व्यवहार की जानकारी, यौन संचारित संक्रमण की रोकथाम। एडोलसेंट हेल्थ काउंसलर चम्पा वर्मा ने तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव व नशे से बचने के उपाय बताए। और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, नियमित व्यायाम
स्वस्थ खान-पान, मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की रोकथाम के बारे में बताया । इस अवसर पर भाषण व कला प्रतियोगिता भी करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में अक्षरा शर्मा प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और रितिका व मानवी तृतीय रहे। कला प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम, वरुण द्वितीय और क्रिताशी तृतीय रहे। इस अवसर पर मीरा देवी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, अनु सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आशा माया देवी , तृप्त देवी, रीना कुमारी, मीरा देवी , स्कूल के अध्यापक सहित 120 बच्चे उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें