एलीट ग्रुप की एक वैठक आज यहां पीसी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
एलीट ग्रुप की एक वैठक आज यहां पीसी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर एलीट ग्रुप की एक वैठक आज यहां पीसी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई l इस वैठक मे मान्य सदस्य मुलख राज वशिष्ठ,सुरजीतधीमान,करतार सिंह,रामपाल धीमान,जोगिंदर चौधरी,फौजा सिंह धीमान शामिल हुए,सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किये गए जिसमे पहला प्रस्ताव कांगड़ा घाटी की सभी सातों रेल गाड़ियां को बहाल करे केवल 2 जोड़ी ट्रेनें पर्याप्त नहीं हैंl दूसरा प्रस्ताव पौंग बांध विस्थापितों को परियोजना के लाभांश में रायल्टी मिले l गग्गल एयर पोर्ट से सीधी टू लैन सड़क वने,एक सड़क नगरोटा सुरियां से रेसर की गढ़ी से होती हुई पौंग बांध जाकर मिले इससे दसुआ तक दूरी 30 किलोमीटर तक रह जाएगी। नगरोटा सुरियां में उपमंडल को नागरिक उपमंडल घोषित किया जाएl , फौजा सिंह धीमान ने कहा कि ज्वाली से देहरा बस फिर से चलाए और एक लंज से वाया नंदपुर वस देहरा चलाई जाए।ग्रुप ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि यदि सरकार को रिपीट करना है तो पेंशनरों कर्मचारियों के तमाम एरियर्स महंगाई भत्ता जल्द दिया जाए।।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें