खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और खेल भावना का होता है विकास - संजय अवस्थी

 खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और खेल भावना का होता है विकास - संजय अवस्थी


ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में दंगल आयोजित

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने में प्राचीन व आधुनिक खेल अहम भूमिका निभाते हैं। संजय अवस्थी गत देर सांय अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़लाघाट द्वारा आयोजित दंगल समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय अवस्थी ने कहा कि प्राचीन खेल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग हैं। इन खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और खेल भावना का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से पारंपरिक खेलों को अपनाने और इन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने और नशे से दूर रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न कदम उठाएं गए हैं। एंटी चिट्टा जागरूकता अभियान ऐसा ही एक सकारात्मक कदम है। इस अभियान के तहत युवाओं को व्यवहारिक रूप से मादक पदार्थों के दूष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्हें खेलों व शारीरिक व्यायाम के प्रति आकर्षित किया जा रहा है ताकि वह नशे से दूर रहकर अपना भविष्य उज्जवल बना सके।

विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों तक बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क नेटवर्क व अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में दाड़लाघाट अस्पताल में मेडिकल व पैरामेडिकल कर्मियों के रिक्त पदों को भरने के लिए उच्च स्तर पर मामला उठाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि दाड़लाघाट में अर्की नागरिक अस्पताल की तर्ज पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की शीघ्र नियुक्ति की जाएगी।  

संजय अवस्थी ने कहा कि खेल तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार योजनाबद्ध कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर लिया गया है तथा इसके निर्माण के लिए औपचारिकताएं अंतिम चरण में है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए दुकानें निर्मित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में युवाओं के लिए पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा ताकि युवा वर्ग अपने भविष्य की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।

उन्होंने दंगल समिति को 31 हजार रुपए देने की घोषणा की।

विधायक ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  

ज़िला परिषद सदस्य दाड़लाघाट मीनाक्षी ठाकुर, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान श्याम चौधरी, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के उप प्रधान हेमराज गौतम, ग्राम पंचायत बसंतपुर के उप प्रधान धनीराम, दी सोलन ज़िला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, बाघल लैंड लूजर ट्रक ओपरेटर सोसायटी दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर, अम्बुजा-दाड़ला-कसलोग-माँगू परिवहन सहकारी सभा सीमित दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, कांग्रेस पार्टी के मोहन ठाकुर, राजेंद्र कंवर, नरेन्द्र सिंह चौधरी, मेला समिति के प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, तहसीलदार दाड़लाघाट प्रेमलाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे ।



 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ