रिवालसर नगर पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा, लाभ सिंह दूसरी बार अध्यक्ष बने

 रिवालसर नगर पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा, लाभ सिंह दूसरी बार अध्यक्ष बने

संतोष कुमारी निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित, लाभ सिंह ने छठी बार जीता नगर पंचायत चुनाव


रिवालसर : अजय सूर्या /

नगर पंचायत रिवालसर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस ने दोनों पदों पर कब्जा जमाते हुए अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई। अध्यक्ष पद पर लाभ सिंह दूसरी बार नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए, जबकि उन्होंने लगातार छठी बार नगर पंचायत का चुनाव जीतकर नया रिकॉर्ड भी कायम किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमारी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

सात सदस्यीय नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए केवल लाभ सिंह का ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ। उनके नाम का प्रस्ताव पार्षद सुनीता गुप्ता ने रखा, जबकि भुवनेश्वर ने उसका समर्थन किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमारी ने नामांकन दाखिल किया, जिसका प्रस्ताव लाभ सिंह ने रखा और समर्थन सुनीता गुप्ता ने किया।

उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित रश्मि गुप्ता भी नामांकन दाखिल करने पहुंचीं, लेकिन निर्धारित समय समाप्त होने के कारण वह अपना नामांकन प्रस्तुत नहीं कर सकीं। उनके प्रस्तावक वार्ड नंबर-3 की हिमाचली देवी तथा समर्थक वार्ड नंबर-1 की प्रीति गुप्ता थीं। नामांकन नहीं हो पाने के कारण संतोष कुमारी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं।

नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव उपमंडलाधिकारी (बल्ह) स्मृतिका नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पवन ठाकुर, एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया, बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अध्यक्ष बनने के बाद लाभ सिंह ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों का बिना किसी भेदभाव के समान विकास कराया जाएगा। उन्होंने अपनी जीत और ताजपोशी के लिए नगर पंचायत क्षेत्र की जनता एवं सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने विधायक इंद्र सिंह गांधी पर पार्षदों को गुमराह करने तथा खरीद-फरोख्त का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास केवल एक पार्षद होने के बावजूद नगर पंचायत पर कब्जा करने की कोशिश की गई, जिससे भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया। बाइट: एपीएमसी मंडी चेयरमैन संजीव गुलेरिया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर