नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कल्याण कार्यालय में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

 नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कल्याण कार्यालय में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ


नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक : मंजुल ठाकुर

चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

भारत सरकार द्वारा संचालित "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत जिला कल्याण कार्यालय, चम्बा द्वारा नशा उन्मूलन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने की। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई

इस दौरान जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए गंभीर चुनौती है। स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए तथा युवाओं को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ समाज में भी नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।

इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने तथा जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का भी संकल्प लिया गया।

जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि "नशा मुक्त भारत अभियान" के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नशे के विरुद्ध सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करने के लिए जिला कल्याण विभाग द्वारा समय-समय पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर