33 केवी लाइन में खराबी आने से ज्वाली व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित, कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे
33 केवी लाइन में खराबी आने से ज्वाली व आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित, कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे
ज्वाली : दीपक शर्मा /
उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली, सधाता व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई साहिल ने बताया कि भरमाड़ क्षेत्र में 33 केवी विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण ज्वाली व आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
उन्होंने बताया कि विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर खराबी को दूर करने में जुटे हुए हैं और उम्मीद है कि दोपहर करीब 12:00 से 12:15 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें