नूरपुर से स्कूली छात्र लापता, परिजनों ने लोगों से सहयोग की अपील की
नूरपुर से स्कूली छात्र लापता, परिजनों ने लोगों से सहयोग की अपील की
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बाघनी का एक स्कूली छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। छात्र की पहचान रोनित पुत्र लेखराज, निवासी गांव बाघनी, डाकघर नूरपुर, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।वह नूरपुर सरकारी स्कूल में +2 का छात्र है। परिजनों के अनुसार रोनित गत मंगलवार सुबह रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। जब परिजनों ने स्कूल में संपर्क किया तो पता चला कि रोनित उस दिन स्कूल आया ही नहीं था। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।इस मामले मे रोनित के पिता लेखराज ने बताया कि घर में किसी प्रकार की कहासुनी या विवाद नहीं हुआ था और न ही स्कूल में ऐसी किसी घटना की जानकारी मिली है, जिसके कारण वह घर छोड़कर जाए। उन्होंने कहा कि परिवार बेहद चिंतित है और लगातार उसकी तलाश कर रहा है।परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को रोनित के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत मोबाइल नंबर 7018324439 अथवा 7018342704 पर संपर्क करें, ताकि उसे सकुशल घर पहुंचाया जा सके। रोनित के लापता होने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है तथा परिजन उसके सुरक्षित लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने बताया कि इस मामले में रोनिल के पिता लेखराज निवासी बाघनी जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश ने अपने पुत्र रोनिल की गुमशुदा की शिकायत दर्ज करवाई थी l पुलिस इस शिकायत पर यह मामला नूरपुर थाने में एफ आई आर नंबर 157 /26 मे दर्ज करवाकर मामले की छांन वीन आरंभ कर दी है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें