योग से स्वस्थ जीवन और नशामुक्त समाज का दिया संदेश
योग से स्वस्थ जीवन और नशामुक्त समाज का दिया संदेश
दक्ष पब्लिक स्कूल अरठी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
नेरचौक : अजय सूर्या /
दक्ष पब्लिक स्कूल अरठी में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में मांडव्य कला मंच की ओर से सेवानिवृत्त डीपीआरओ कुलदीप गुलेरिया अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। वहीं आर्ट ऑफ लिविंग की योग प्रशिक्षिका उमा गुलेरिया ने उपस्थित बच्चों और स्थानीय लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत और सकारात्मक बनाता है।इस अवसर पर पूर्व बीसीसी अध्यक्ष अंजना रावत मांडल पंचायत के उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, कमल शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कुलदीप गुलेरिया ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर स्वस्थ और संतुलित जीवन जिया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक प्रतिज्ञा ली कि वे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपने आसपास नशे को बढ़ावा नहीं देंगे तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहकर योग और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का भी संदेश दिया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें