नशा मुक्त समाज की ओर सशक्त कदम : 26 जून को सभी ग्राम पंचायतों में होंगी एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभाएं

 नशा मुक्त समाज की ओर सशक्त कदम : 26 जून को सभी ग्राम पंचायतों में होंगी एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभाएं


मंडी : अजय सूर्या /

 जिला मंडी में नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 26 जून 2026 को सभी ग्राम पंचायतों में प्रातः 11 बजे एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष ग्राम सभाएं "नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस" के अवसर पर आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में उपायुक्त मंडी ने पंचायत राज अधिनियम, 1994 तथा पंचायत राज सामान्य नियम, 1997 के तहत आदेश जारी किए हैं।


उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से एंटी-चिट्टा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाएं केवल जागरूकता कार्यक्रम नहीं होंगी, बल्कि नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प और जनभागीदारी का सशक्त मंच भी बनेंगी।


उन्होंने बताया कि ग्राम सभाओं में ग्रामीणों एवं युवाओं को विशेषकर चिट्टा सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों, अवैध तस्करी और इससे होने वाले सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही ग्राम स्तर पर गठित नशा निवारण समितियों के कार्यों की समीक्षा कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।


विशेष ग्राम सभाओं में पंचायत प्रतिनिधियों, युवक मंडलों, महिला मंडलों, सामुदायिक संगठनों, शिक्षकों तथा फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि नशा मुक्ति अभियान को एक व्यापक जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सके। प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा नामित अधिकारियों के साथ संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


उपायुक्त ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं और आम नागरिकों से इन विशेष ग्राम सभाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा नशा मुक्त, सुरक्षित और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर