एम.सी.एम. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बाघनी में डी.ए.वी. क्लस्टर–V खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन
एम.सी.एम. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बाघनी में डी.ए.वी. क्लस्टर–V खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन
नूरपुर : विनय महाजन /
एम.सी.एम. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बाघनी (नूरपुर) में एक दिवसीय डी.ए.वी. क्लस्टर–V खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन बड़े उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल नरवाना योल, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पालमपुर, टी.आर. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल कांगू, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल हमीरपुर, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल देहरा तथा एम.सी.एम. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बाघनी सहित विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं का आयोजन वॉलीबॉल, जूडो एवं रोलर स्केटिंग खेलों में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को संबोधित किया तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर प्रयास के महत्व पर बल दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप चौहान ने मुख्य अतिथि का हार्दिक स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति-चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-14 बालक वर्ग में आई.बी. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल नरवाना योल विजेता तथा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पालमपुर उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में टी.आर. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल कांगू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में चैंपियनशिप अपने नाम की। अंडर-19 बालक वर्ग में मेजबान विद्यालय एम.सी.एम. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बाघनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी प्राप्त की, जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल हमीरपुर विजेता रहा। सभी टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।
रोलर स्केटिंग प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एम.सी.एम. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बाघनी के दीक्षांत ने अंडर -14 वर्ग में 300 मीटर एवं 500 मीटर इनलाइन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। लक्ष्य ने 1000 मीटर इनलाइन स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि उदय ने अंडर-14 क्वाड वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में 500 मीटर इनलाइन में अभिनव देओल ने स्वर्ण पदक जीता तथा अंश ने 500मी.कवाड में अंडर 17वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। डी.ए.वी.नरवाना योल के मयंक ने भी अंडर-17 वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। अंडर-19 वर्ग में नरवाना योल के सौरव ने 300 मीटर एवं 500 मीटर इनलाइन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक प्राप्त किए, जबकि एम.सी.एम. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बाघनी के सात्विक साई ने 1000 मीटर इनलाइन स्पर्धा में स्वर्ण तथा 500 मीटर इनलाइन स्पर्धा में रजत पदक अर्जित किया।
समापन अवसर पर प्रधानाचार्य अनूप चौहान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत, लगन एवं खेल भावना की सराहना की। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले शिक्षकों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए तथा विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के लिए खेलों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। उन्होंने डी.ए.वी.संस्था की इस पहल की भरपूर सराहना की। इस क्लस्टर प्रतियोगिता के बाद विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर प्रतियोगिता में भाग लेंगे।प्रतियोगिता का समापन भव्य पुरस्कार वितरण समारोह, धन्यवाद प्रस्ताव तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध हुआ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें