लंज महाविद्यालय में बंद नहीं होगा विज्ञान संकाय : उपमुख्य सचेतक

 लंज महाविद्यालय में बंद नहीं होगा विज्ञान संकाय : उपमुख्य सचेतक

लंज महाविद्यालय के नया सवेरा कार्यक्रम में मुख्यअतिथि बनकर पहुँचे उपमुख्य सचेतक। 


शाहपुर : जनक पटियाल /

 लंज चंगर क्षेत्र लंज का महाविद्यालय यहां के गांव के बच्चों का समग्र विकास करने के लिए बहुमूल्य है यहां विज्ञान संकाय की कक्षाएं बंद नहीं होंगी इसके लिए अनुमती पत्र महाविद्यालय को प्राप्त हो गया है यह उद्गार उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लंज महाविद्यालय में नए सेशन के आयोजन पर आयोजित कार्यक्रम नया सवेरा में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचने पर कहे। इस मौके पर उनके साथ अध्यक्ष लंज कांग्रेस कमेटी सुमन मेहरा, अध्यक्ष चंगर कांग्रेस कमेटी सुरजन सिंह, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य मीना राणा, ब्लॉक समिति सदस्य, प्रधान, उप-प्रधान, वार्ड सदस्य, अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे। पठानिया ने संबोधन के दौरान कहा नई शिक्षा नीति के अनुसार विज्ञान संकाय के लिए विद्यार्थियों की संख्या निश्चित की गई है जिसके चलते लंज महाविद्यालय विज्ञान संकाय से वंचित होने जा रहा था इसी विषय को लेकर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री के समक्ष इस विषय को रखा जिसके परिणाम स्वरूप महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं चली रहेेंगी इसके लिए महाविद्यालय को अनुमति पत्र भी प्राप्त हो गया है। इस कार्य के लिए उपमुख्य सचेतक ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार जताया जिन्होंने इसके क्षेत्र के हजारों युवाओं के दर्द को समझा और यह निर्णय लिया। उन्होंने सभी अभिभावकों और आम जनमानस से कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा लंज स्वास्थ्य केंद्र में बहुत जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर दी जाएगी। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थी शुभम ठाकुर को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी और उसे शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया। शुभम के पिता को भी उन्होंने शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा गांव के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बशर्ते उन्हें बेहतर सुविधाएं और मंच मिले जिसे देने का संकल्प उन्होंने लिया है और इसी के चलते उन्होंने महाविद्यालय में आधुनिक जिम और परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करवाया है। उन्होंने इस मौके पर नवनिर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के सभी सदस्यों को भी बधाई दी और कहा वह हमेशा क्षेत्र का विकास करने के लिए उन्हें हर संभव मदद देंगे। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र लंज के भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ।

इस से पूर्व प्रधानाचार्य डॉ संजय कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथी को महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा उपमुख्य सचेतक के निर्देशानुसार बाहरी छात्र भी डिजिटल पुस्तकालय में परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। महाविद्यालय में जिम और कबड्डी मैट स्थापित होने का लाभ भी छात्रों को मिल रहा है। इसका बड़ा फायदा छात्रों को हुआ है परीणाम स्वरूप कॉलेज के छात्र ने गोल्ड मेडल जीता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर