सरकाघाट नगर परिषद पर भाजपा का लहराया परचम

 सरकाघाट नगर परिषद पर भाजपा का लहराया परचम 

पुष्पा देवी अध्यक्ष, लाल सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित

भाजपा और कांग्रेस विधायक ने भी किया मतदान


सरकाघाट : अजय सूर्या /

नगर परिषद सरकाघाट के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए आयोजित चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वार्ड संख्या-3 जमसाई की पार्षद पुष्पा देवी अध्यक्ष तथा वार्ड संख्या-7 बैहड़-डबरोग के पार्षद लाल सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।

चुनाव प्रक्रिया एसडीएम एवं प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें नगर परिषद के सभी सात पार्षदों ने भाग लिया। इसके अलावा सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर तथा धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने भी मतदान किया। उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार शहरी निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विधायक भी मतदान के पात्र होते हैं।

अध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या-4 कलश की पार्षद ललिता और वार्ड संख्या-3 जमसाई की पार्षद पुष्पा देवी उम्मीदवार थीं, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड संख्या-2 रामनगर के पार्षद अश्वनी कुमार तथा वार्ड संख्या-7 बैहड़-डबरोग के पार्षद लाल सिंह मैदान में थे। मतदान और मतगणना के बाद प्राधिकृत अधिकारी ने पुष्पा देवी और लाल सिंह को विजयी घोषित किया।

चुनाव में कुल नौ मत पड़े, जिनमें भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को पांच तथा कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को चार मत मिले। इसके साथ ही नगर परिषद सरकाघाट में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के खाते में गए।

विधायक दलीप ठाकुर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पा देवी और उपाध्यक्ष लाल सिंह को उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर धर्मपुर भाजपा से पूर्व प्रत्याशी रजत ठाकुर जिला पार्षद श्यामलाल और सुष्मिता शर्मा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर