शिक्षा मंत्री ने बगैण में दो विद्यालय भवनों का किया लोकार्पण

 शिक्षा मंत्री ने बगैण में दो विद्यालय भवनों का किया लोकार्पण


शिमला : गायत्री गर्ग /

प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज ठियोग उपमंडल के अंतर्गत बगैण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगैण के भवन का निर्माण 87 लाख रुपये तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगैण के भवन का निर्माण 25 लाख रुपये की लागत से किया गया है।


इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि लगभग 11 वर्षों से लंबित इस कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को व्यापक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में समान दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रदेश के कुल बजट का लगभग 18 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर व्यय किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि दुर्गम क्षेत्रों तक गुणवत्ता युक्त शिक्षा पहुंचाई जाए।


उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से प्रदेश में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया गया है। प्रथम चरण में 151 विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम आरंभ किया गया है तथा आगामी चरण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगैण को भी सीबीएसई से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।


रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल की शुरुआत में शिक्षा विभाग में लगभग 15 हजार पद रिक्त थे, जिनमें से लगभग 9 हजार पद भरे जा चुके हैं, जबकि 3 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।


उन्होंने बताया कि वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को बड़ी सहायता मिल रही है।


शिक्षा मंत्री ने कहा कि डमियाना स्कूल के लिए इस सरकार द्वारा 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है और कार्य पूर्ण होते ही उसका लोकार्पण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज के विकास कार्यों के लिए अब तक लगभग 70 लाख रुपये उपलब्ध करवाए जा चुके हैं तथा भविष्य की आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।


उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान, चारदीवारी तथा पुराने भवन के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि भवन की मरम्मत के लिए भी शीघ्र धनराशि प्रदान की जाएगी। साथ ही विद्यालय को फर्नीचर एवं कबड्डी मैट उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की।


कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शिक्षा मंत्री ने प्रत्येक सांस्कृतिक दल को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की।


इस अवसर पर पंचायत प्रधान राजेश चंदेल, उपप्रधान विनोद रांटा, जुब्बल-नावर-कोटखाई मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, लैंड मॉर्गेज बैंक के निदेशक देवेंद्र नेगी, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य देव प्रकाश पांडे, एसडीएम ठियोग डॉ. शशांक गुप्ता, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा लेख राज भारद्वाज, प्रधानाचार्य प्रशांत शर्मा, पवन चौहान, प्रताप चौहान तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर