अतिरिक्त निदेशक (उच्च शिक्षा विभाग) का कंवर दुर्गा चंद महाविद्यालय में औचक निरिक्षण
अतिरिक्त निदेशक (उच्च शिक्षा विभाग) का कंवर दुर्गा चंद महाविद्यालय में औचक निरिक्षण
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में दिनांक 19 जून 2026 को उच्च शिक्षा विभाग की अतिरिक्त निदेशक महोदया डॉ.सुनिता सिंह ने महाविद्यालय का दौरा किया। उनके साथ अनिता कुमारी (कार्यलय अधीक्षक) भी उपस्थित रहीं। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र सहित समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक महोदया ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों तथा महाविद्यालय में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने महाविद्यालय की कार्यप्रणाली एवं विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
बैठक के दौरान महाविद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, नई शैक्षणिक पहल, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा महाविद्यालय की आवश्यकताओं एवं भविष्य की योजनाओं से अतिरिक्त निदेशक महोदया को अवगत करवाया।
प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र ने अतिरिक्त निदेशक महोदया का स्वागत करते हुए कहा कि उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग महाविद्यालय के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि “राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर वातावरण एवं सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।अतिरिक्त निदेशक महोदया ने महाविद्यालय में प्राचार्य एवं शिक्षक वर्ग द्वारा तैयार किए गए किचन गार्डन का दौरा किया तथा इसकी सराहना की। उन्होंने इस पहल को बढ़ावा देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां प्रत्येक महाविद्यालय में होनी चाहिए ताकि हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकें, क्योंकि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का निवास होता है।” उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक होती हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि महाविद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, सक्षम एवं आत्मनिर्भर नागरिक बनाना है। इसके लिए शिक्षक वर्ग पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।
अतिरिक्त निदेशक महोदया ने महाविद्यालय के समस्त स्टाफ के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण एवं सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिरिक्त निदेशक महोदया का यह दौरा महाविद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा।
प्राचार्य
प्रो अरुण चन्द्र
कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें