भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में बल्ह के मृदुल शर्मा का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

 भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में बल्ह के मृदुल शर्मा का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर


रिवालसर : अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धयानी के गांव डीभरी के युवा मृदुल शर्मा ने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित पैराशूट रेजिमेंट में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, ग्राम पंचायत सिद्धयानी तथा समूचे बल्ह क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

मृदुल शर्मा ने अपनी उत्कृष्ट शारीरिक क्षमता और लिखित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में स्थान प्राप्त किया। इसके बाद सेना द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में उन्होंने अपनी योग्यता और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए भारतीय सेना की विशिष्ट और चुनौतीपूर्ण इकाई पैराशूट रेजिमेंट में चयन हासिल किया।

मृदुल शर्मा का सेना के प्रति समर्पण इस बात से भी स्पष्ट होता है कि उन्होंने देश सेवा के अपने सपने को साकार करने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और पूरी लगन के साथ सेना में भर्ती की तैयारी की। उनकी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

मृदुल शर्मा की इस सफलता पर उनके परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और अधिक से अधिक युवा देश सेवा के लिए आगे आएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर