संकुल स्तरीय खेलों में सरस्वती विद्या निकेतन उच्च विद्यालय मौवीसेरी का शानदार प्रदर्शन

 संकुल स्तरीय खेलों में सरस्वती विद्या निकेतन उच्च विद्यालय मौवीसेरी का शानदार प्रदर्शन


नेरचौक : अजय सूर्या /

सरस्वती विद्या मंदिर गणेश चौक में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या निकेतन उच्च विद्यालय मौवीसेरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में शिशु वर्ग के भैयाओं की कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वाल वर्ग के भैयाओं की कबड्डी टीम द्वितीय स्थान पर रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में वाल वर्ग की बहनों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

एथलेटिक्स एवं फील्ड स्पर्धाओं में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गोला फेंक में तुषार ने द्वितीय, अर्श ने तृतीय तथा किशोर वर्ग में गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में मयंक एवं वंशिका प्रथम, विष्णु द्वितीय तथा मुक्ति तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में आहान ने प्रथम और योगिता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में तोषपाल प्रथम तथा मुक्ति द्वितीय स्थान पर रहीं।

दौड़ प्रतियोगिताओं में 100 मीटर में आर्शिव ने प्रथम और एंजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में नवनीत और योगिता ने प्रथम, अवनी ने द्वितीय तथा लक्ष्य ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में काव्यांश और पलक द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि 600 मीटर दौड़ में विष्णु एवं दुर्गेश नंदिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य के.आर. भारद्वाज ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय के अनुशासन , नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। शारीरिक शिक्षक कामेश्वर सहित समस्त विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर