जिले के सरकाघाट उपमंडल के नवाही मेले को राज्य स्तरीय बनाने की मांग तेज,
जिले के सरकाघाट उपमंडल के नवाही मेले को राज्य स्तरीय बनाने की मांग तेज,
सदियों से मनाया जा रहा मेला लेकिन चढ़ रहा राजनीति की भेंट ,
माता नवाही देवी मानी जाती नवदुर्गा और सिद्धदात्री का ही स्वरूप
मंडी : अजय सूर्या /
जिले के उपमंडल सरकाघाट में लगभग 100 साल से नवाही मेला हिमाचल प्रदेश के जिले मंडी और हमीरपुर में अत्यधिक श्रद्धा के साथ मनाया जाने वाला एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है। यह मुख्य रूप से माता नवाही देवी के प्रति आस्था को प्रकट करने और उनकी पूजा-अर्चना के लिए आयोजित किया जाता है।यह मेला स्थानीय संस्कृति को सहेजने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक माध्यम है।इस मेले के दौरान वर्तमान में खेल गतिविधियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं लेकिन यह मेला अभी खंड स्तरीय है जिससे स्थानीय लोगों में रोष भी है।
लोगों का कहना है कि यह मेला सदियों से मनाया जा रहा है लेकिन इस मेले का स्वरुप अभी छोटा है जिसके लिए हम सरकार से मांग करते हैं कि मेले का दायरा बढ़ाया जाए । लोगों ने बताया कि कुछ वर्षों से यह राजनीति की भेंट भी चढ़ रहा है जिस कारण इस मेले की भव्यता को ठेस पहुंची है । लोगों ने मांग की हैं कि इस मेले को जिला स्तरीय या राज्य स्तरीय घोषित किया जाए जिससे यहां की संस्कृति देश-भर तक पहुंचे और इस मेले की शोभा बढ़े। उन्होंने कहा कि मेले का स्तर बढ़ता है तो मेरे में विभिन्न खेल गतिविधियों सहित सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें