अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय आर्य महाविद्यालय योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन नूरपुर मे
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय आर्य महाविद्यालय योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन नूरपुर मे
नूरपुर : विनय महाजन /
राजकीय आर्य महाविद्यालय, नूरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के यशस्वी एवं सम्माननीय प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में एनसीसी के 60 कैडेट्स तथा एनएसएस स्वयंसेवियों, रोवर्स एवं रेंजर्स, शारीरिक शिक्षा विभाग तथा रेड रिबन क्लब के 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षकों विशाल , अरविंद तथा दो महिला प्रशिक्षकों महक तथा पायल द्वारा किया गया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं योग संबंधी गतिविधियों का अभ्यास करवाया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण अनुशासन एवं उत्साह के साथ योग गतिविधियों में भाग लिया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग अपनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा, जिसमें डॉ. राकेश, प्रो. मनजीत, डॉ. अनिल कुमार, प्रो. अलका, प्रो. शशि, प्रो. रीमा, प्रो. किरण, एनसीसी प्रभारी कैप्टन सुरजीत कुमार, एनएसएस प्रभारी सुरजीत सिंह, डॉ. भारती, डॉ. कुमारी सीमा, डॉ. मोनिका सहित अन्य स्टाफ सदस्य शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय ने योग प्रशिक्षकों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें