नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई lअंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े दो युवकों से 154 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद
नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई lअंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े दो युवकों से 154 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद
नूरपुर : विनय महाजन /
जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम नूरपुर ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए थाना डमटाल क्षेत्र से 154 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस एसपी कुल भूषण वर्मा नूरपुर ने देते हुए बताया कि सीआईए नूरपुर की टीम क्षेत्र कंडवाल, लोधवा, भदरोया एवं डमटाल में गश्त एवं नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक मोटरसाइकिल पर चिट्टा लेकर हिलटॉप दुर्गा माता मंदिर, डमटाल के पास किसी व्यक्ति को बेचने की फिराक में खड़े हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर दबिश दी गई तथा मोटरसाइकिल नंबर JK08L-4514 (हीरो स्प्लेंडर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया 154 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया l इस मामले में निम्नलिखित आरोपियों के विरुद्ध थाना डमटाल में एफ आई ar44. 106/2026 धारा 21, 25, 29एनडीपीएस Act के अं. पारस (25 वर्ष) पुत्र कुलविंदर सिंह, निवासी गीता भवन, मोहल्ला इस्लामाबाद, जिला गुरदासपुर, पंजाब।2. विजय कुमार (28 वर्ष) पुत्र शिंगारा राम, निवासी गांव वाहमणी, डाकघर बहरामपुर, जिला गुरदासपर पंजाब द्वारा बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चैन तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए गहन जांच की जा रही है।नूरपुर पुलिस समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की नशे से जुड़ी जानकारी हेल्पलाइन No. #112 का सद उपयोग करें l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें