नूरपुर पुलिस की सतर्कता से अवैध लकड़ी परिवहन का खुलासा, तीन मामले दर्ज, सात वाहन कब्जे में

 नूरपुर पुलिस की सतर्कता से अवैध लकड़ी परिवहन का खुलासा, तीन मामले दर्ज, सात वाहन कब्जे में


 नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम द्वारा आज प्रातः रियाली पुल के समीप नियमित नाकाबंदी एवं गश्त के दौरान लकड़ी से लदे कई संदिग्ध वाहनों को जांच हेतु रोका गया। गुप्त सूचना प्राप्त होने पर पुलिस थाना फतेहपुर तथा पुलिस पोस्ट रे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से वाहनों की जांच की गई ।जांच के दौरान कुल छह पिकअप वाहन तथा एक कैंटर विभिन्न प्रजातियों की लकड़ी एवं ईंधन लकड़ी से लदे पाए गए। वाहन चालकों से लकड़ी के परिवहन संबंधी वैध परमिट, लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।इस संबंध में पुलिस थाना फतेहपुर में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 41 एवं 42 भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर संख्या 66/2026, 67/2026 एवं 68/2026 दर्ज की गई हैं। प्रारंभिक जांच में लकड़ी के अवैध परिवहन की आशंका पाए जाने पर संबंधित सातों वाहनों तथा लकड़ी को कब्जे में लेकर आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।मामलों की जांच के दौरान लकड़ी के स्रोत, स्वामित्व तथा परिवहन की वैधता के संबंध में वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक तथ्यों का सत्यापन किया जाएगा।पुलिस जिला नूरपुर अवैध वन कटान, वन संपदा की तस्करी तथा अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर रहा है तथा भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से भी अपील है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर