समर्पण दिवस मनाया गया एमसीएम डी ए वी बाघनी मे आज

 समर्पण दिवस मनाया गया एमसीएम डी ए वी बाघनी मे आज  


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर एम.सी.एम. डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बाघनी,(नूरपुर) में महात्मा हंसराज के 140वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'समर्पण दिवस' के पावन अवसर पर विद्यालय में एक भव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनूप चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस अनुष्ठान में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने और अध्यापकों ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चारण और आहुतियों के साथ पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा, जहाँ सभी छात्रों ने महात्मा हंसराज  के आदर्शों को याद करते हुए शिक्षा और सेवा के प्रति अपना समर्पण व्यक्त किया। इस विशेष अवसर पर प्रधानाचार्य जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें डी.ए.वी. संस्था की समृद्ध विरासत और नैतिक मूल्यों से अवगत कराया तथा सभी को समर्पण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर