अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास, जागरूकता रैली एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास, जागरूकता रैली एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन


 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा ग्राउंड, पालमपुर में नेताजी सुभाष कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डीएमसी आयुर्वेदिक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, पालमपुर तथा शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी, पालमपुर के संयुक्त तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम, जन-जागरूकता रैली एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम पालमपुर डॉ. ओ.पी. यादव द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए सभी को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात प्रातःकाल अनुभवी योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी प्राप्त की।

योगाभ्यास कार्यक्रम के उपरांत शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा ग्राउंड, पालमपुर से एक विशाल जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को आईएएस अधिकारी नेत्रा मैती, आयुक्त नगर निगम पालमपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली ग्राउंड से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार पालमपुर से होते हुए नए बस अड्डे तक पहुंची। रैली में शामिल विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने योग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छ जीवनशैली से संबंधित जागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान आमजन में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

रैली के उपरांत डीएमसी आयुर्वेदिक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, पालमपुर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया तथा लोगों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की। साथ ही आयुर्वेदिक जीवनशैली, संतुलित आहार एवं स्वस्थ दिनचर्या के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान अनुशासन, उत्साह एवं जनभागीदारी देखने योग्य रही। आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

नेताजी सुभाष कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा योग के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर