राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में विश्व योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

 राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में विश्व योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित


राजकीय महाविद्यालय शिवनगर, कांगड़ा में आज दिनांक 20 जून 2026 को विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को योग के महत्व से अवगत कराना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ योगाभ्यास से हुआ, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला गया।

 डॉ.संगीता सिंह ने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने की प्रतिज्ञा की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर