अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के पावन मार्गदर्शन से
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के पावन मार्गदर्शन से
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर संत निरंकारी सत्संग भवन, नूरपुर (हिमाचल प्रदेश) में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने योग एवं ध्यान का अभ्यास कर शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नियमित योग, संतुलित जीवनशैली तथा सकारात्मक सोच व्यक्ति को स्वस्थ, शांत और प्रसन्न जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
वक्ताओं ने सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति और मानवता की सेवा का भी माध्यम है। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन समस्त मानवता के सुख, शांति एवं कल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें