अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आनंद जुडिशल विभाग ने योग करके लिया ज्यूडिशियल कांप्लेक्स में
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आनंद जुडिशल विभाग ने योग करके लिया ज्यूडिशियल कांप्लेक्स में
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन कोर्ट काम्प्लेक्स नूरपुर मे जुडिशल विभाग द्वारा आज आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम में हितेंदर एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशयंस जज -1 नूरपुर व नीतिन मित्तल एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशयंस जज -II नूरपुर व दीपाली गंभीर सीनियर सिविल जज व अतिरिक्त चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नूरपुर व डा पुष्पलाता जे एम एफ सी नूरपुर ने भी इस कार्यक्रम में भाग लेकर योग किया l इस कार्यक्रम में योग इंस्ट्रक्टर ने कोर्ट परिसर में मौजूद उपस्थित सभी जुडिशल विभाग के कर्मचारियों को योग सिखायाl अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआl इस अवसर पर मौजूद जुडिशल विभाग ने योग एवं ध्यान का अभ्यास कर शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नियमित योग, संतुलित जीवनशैली तथा सकारात्मक सोच व्यक्ति को स्वस्थ, शांत और प्रसन्न जीवन जीने की प्रेरणा देती है। शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति और मानवता की सेवा का भी माध्यम है। सभी उपस्थित योग करने वालो ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन समस्त मानवता के सुख, शांति एवं कल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें