72 घंटे में चोरी का खुलासा: बल्ह पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, 3.30 लाख के सोने-चांदी के गहने बरामद

 72 घंटे में चोरी का खुलासा: बल्ह पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, 3.30 लाख के सोने-चांदी के गहने बरामद


नेरचौक : अजय सूर्या /

 बल्ह पुलिस ने चोरी के एक मामले का महज 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए करीब 3.30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिए हैं। इस संबंध में पुलिस थाना बल्ह में एफआईआर संख्या 124/2026 दर्ज की गई थी।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता राखी पत्नी ललित कुमार ने बताया कि 17 जून को वह अपने रिश्तेदारों के यहां बाकरयाला सजा में मेहमान गई हुई थीं। वापस घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर की अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे सोने व चांदी के गहने गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना बल्ह में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में साहिल (24 वर्ष) पुत्र महेंद्र पाल निवासी नागचला बगला, साहिल पुत्र चुन्नी लाल निवासी बगला तथा सुजान सिंह निवासी गांव गाड़सौल, बल्ह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सुजान सिंह ने चोरी किए गए गहने खरीदे थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए सभी सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है तथा पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर