अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निरंकारी मिशन आयोजित करेगा योग एवं आध्यात्मिक चेतना अभियान
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निरंकारी मिशन आयोजित करेगा योग एवं आध्यात्मिक चेतना अभियान
ज्वाली (कांगड़ा )
निरोगी तन, निर्मल मन, जागृत आत्मा" के संदेश के साथ संत निरंकारी मिशन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक व्यापक योग एवं आध्यात्मिक चेतना अभियान का आयोजन कर रहा है। सतगुरु माता सुधीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से होने वाले इस कार्यक्रम में योग के साथ आध्यात्मिक जागृति पर भी चर्चा होगी। जानकारी देते हुए मिशन के मीडिया प्रभारी ओम राज ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे से 7 बजे तक
निरंकारी भवन जवाली सभी श्रद्धालु और स्थानीय लोग इस अभियान में भाग ले सकते हैं। तन को स्वस्थ और मन को निर्मल बनाने के लिए ये एक अच्छा अवसर है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें