शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक - विनोद सुल्तानपुरी

 शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक - विनोद सुल्तानपुरी

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित 

​ कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि तनाव व भाग-दौड़ वाले समय में शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास से कई शारीरिक व मानसिक लाभ होते है। विनोद सुल्तानपुरी आज  परवाणू  में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।
 विनोद सुल्तानपुरी ने कहा की योग हमारी अत्यंत प्राचीन और समृद्ध परंपरा है। आज पूरे  विश्व द्वारा योग को अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा की सभी को दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए ताकि हम एक दीर्घायु और निरोगी जीवन का आनंद ले सकें।
उन्होंने युवाओं से विशेष तौर पर आग्रह  किया कि वह नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं। योग, खेल व अन्य व्ययाम को अपनाये और अपने भविष्य को उजाले की और ले जाएं।
 जिला आयुष अधिकारी सोलन डॉक्टर निशा वर्मा पंवार ने इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विषय 'योग फॉर हेल्दी एजिंग' थीम  के महत्व पर  प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था में शरीर को सक्रिय, निरोग और मानसिक रूप से शांत रखने में योग एक सच्चे साथी की भूमिका निभाता है।  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  जिला के सभी उपमंडलीय स्तरों, अस्पतालों, आयुष आरोग्य मंदिरों तथा विभिन्न चिन्हित स्थानों पर भी योग शिविरों का आयोजन किया गया।
​ इस अवसर पर जिला योग नोडल अधिकारी डॉ. मंजेश्वर शर्मा  व डॉ सोनिया धीमान, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि, युवा मंडल, निजी व सरकारी स्कूलों के छात्र, एनसीसी व अन्य खेल से जुड़े बच्चों सहित लगभग 500 लोग  उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर