जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में 1 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू, एलआईसी भरेगा 50 पद :- जिला रोजगार अधिकारी

 जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में 1 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू, एलआईसी भरेगा 50 पद :- जिला रोजगार अधिकारी


चम्बा, 22 जून 
जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय, चंबा में 1 जुलाई 2026 को भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी ऑफ़ इंडिया) द्वारा बीमा सखी योजना/ एल.आई.सी एजेंट के 50 पदों हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यार्थी पात्र होंगी। जिसके लिए अभ्यार्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है तथा आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को चंबा क्षेत्र में कार्य करना होगा। चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार के उपरांत परीक्षण/मूल्यांकन भी लिया जाएगा।
 चयनित अभ्यर्थियों को बीमा सखी योजना के अंतर्गत एल.आई.सी द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। प्रथम वर्ष में 7 हजार प्रतिमाह, द्वितीय वर्ष में 6 हजार प्रतिमाह तथा तृतीय वर्ष में 5 हजार प्रतिमाह तक प्रोत्साहन राशि देय होगी। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को उनके कार्य प्रदर्शन के आधार पर कमीशन एवं अन्य प्रोत्साहन भी प्रदान किए जाएंगे।
जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड तथा पासपोर्ट आकार के फोटो सहित 1 जुलाई को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय चम्बा मैं आयोजित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी जिला रोजगार कार्यालय चंबा से संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर