गोवर्धन धाम से पधार रहे हैं बाल वैष्णव प्रचारक भक्त भागवत

 गोवर्धन धाम से पधार रहे हैं बाल वैष्णव प्रचारक भक्त भागवत

 


नूरपुर : विनय महाजन /

श्रीकृष्ण भक्ति एवं वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु गोवर्धन धाम से 6 वर्षीय बाल वैष्णव प्रचारक भक्त भागवत जी का आगमन शहर में होने जा रहा है। इतनी छोटी आयु में श्रीमद्भगवद्गीता एवं कृष्ण भक्ति के संदेश का प्रचार कर रहे भक्त भागवत जी वर्तमान में गुरुकुल में वैदिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तथा विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को सनातन संस्कृति एवं भगवद्गीता के दिव्य ज्ञान से प्रेरित कर रहे हैं।

भक्त भागवत जी, पूज्य अकाम भक्ति दास प्रभु जी एवं पूज्या साची माता जी के सुपुत्र हैं। उनकी मधुर वाणी, सरल प्रस्तुति और बाल्यावस्था में गहन शास्त्रीय ज्ञान को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर्षित होते हैं।इस अवसर पर भक्त भागवत जी द्वारा भगवद्गीता के जीवनोपयोगी संदेश, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक प्रवचन प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना एवं श्रीकृष्ण भक्ति का प्रसार करना है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर