नवनिर्वाचित नगर पार्षदों ने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से एक प्रतिनिधिमंडल के रूप मे बैठक की

 नवनिर्वाचित नगर पार्षदों ने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से एक प्रतिनिधिमंडल के रूप मे बैठक की 


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर शहर में लगातार सामने आ रही पेयजल समस्या को लेकर नगर परिषद के नव निर्वाचित नगर पार्षदों ने लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए धरातल पर अंजाम देने के लिए नई  पहल शुरू कर दी हैl नगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन की  शिरकत  में महिला पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने  आज रविवार को छुट्टी वाले दिन  जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद वलोरिया के साथ बैठक की l आज की  बैठक  मे शहर मे पीने के पानी की चल रही समस्याओं व  जलापूर्ति व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में बरसात के मौसम से पहले पुरानी पाइपलाइन बदलने और पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने की वात  विशेष रूप से जनहित मे की lनगर परिषद अध्यक्ष नीति महाजन  की टीम ने बैठक के दौरान शहर में पेयजल संकट से जुड़े सभी मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में  विभाग ने आश्वासन दिया है कि नूरपुर शहर में पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। यह लगभग  3 घंटे चलीl  बैठक में  पिछले वर्ष बरसात के दौरान बार-बार पाइपलाइन टूटने के कारण शहर में लगातार 16 दिनों तक पेयजल आपूर्ति बाधित रही थी, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैठक में  विभाग से आग्रह किया कि बरसात शुरू होने से पहले सभी जर्जर और पुरानी पाइपलाइन को बदल दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनिया सोगा वार्ड 6  व वार्ड 1 सीमा वार्ड 3 एकता व वार्ड 4 के पूर्व नगर पार्षद गौरव महाजन व वार्ड 1 अश्वनी इत्यादि मौजूद  थे l  

वहीं जल शक्ति विभाग  के अधिशासी अभियंता  आनंद वलोरिया ने नगर परिषद पार्षदों  को आश्वासन दिया कि शहर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले पुरानी पाइपलाइन को बदलने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, जिससे मानसून के दौरान शहरवासियों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी पार्षदों  से आग्रह किया कि वह भी अपने-अपने वार्ड में जाकर लोगों से पाइपों की लीकेज और  ओवर फ्लो पानी की टंकियां के बारे में   लोगों को जागरूक करें ताकि पानी की बर्बादी को उसको बचाया जा  सके l उन्होंने यह भी संदेश दिया  अगर किसी पार्षद को अपने वार्ड में कोई समस्या पीने के पानी  की  आ रही है तुम मुझे मुझसे संपर्क करें आपकी समस्या का समाधान किया जाएगाl बैठक में मौजूद सभी पार्षदों से आग्रह किया है कि वह अपने बालों में पाइपों की लीकेज की भी समस्या का समाधान करने के लिए विभाग के फिट्रो  के साथ सहयोग करें l 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर