सरधवार खेल मैदान में जिला परिषद सदस्य पवन ठाकुर की जीत पर विशाल धाम, जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान
सरधवार खेल मैदान में जिला परिषद सदस्य पवन ठाकुर की जीत पर विशाल धाम, जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान
रिवालसर : अजय सूर्या /
बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरधवार के निवासी एवं जिला परिषद लोअर रिवालसर-26 से नवनिर्वाचित सदस्य पवन ठाकुर की जीत के उपलक्ष्य में रविवार को सरधवार खेल मैदान में विशाल धाम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी तथा एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने पवन ठाकुर को जिला परिषद चुनाव में विजय हासिल करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर, बल्ह मंडल अध्यक्ष अरुण ठाकुर, अजय ठाकुर, कुलदीप ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विशाल धाम के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें