प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
रिवालसर : अजय सूर्या /
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रिवालसर द्वारा विशेष योग एवं राजयोग ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर योग और ध्यान के महत्व को समझा तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए इसे अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन बीके सुनीता दीदी एवं बीके सोमा बहन के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने योग को केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक संतुलन का प्रभावी माध्यम बताते हुए राजयोग ध्यान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों को सकारात्मक सोच विकसित करने, तनावमुक्त जीवन जीने तथा आत्मिक शांति के लिए नियमित योग एवं ध्यान का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव प्रियंता शर्मा, धमेश्वर ठाकुर, घनश्याम ठाकुर तथा बी.डी. शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने वर्तमान समय में योग की बढ़ती आवश्यकता पर बल देते हुए इसे स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताया।
कार्यक्रम के दौरान सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन भी कराया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में विश्व शांति, मानव कल्याण तथा स्वस्थ एवं सुखी समाज की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें