प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग बना वैश्विक जनआंदोलन, भारत की प्रतिष्ठा विश्वभर में बढ़ी : सुरेश कश्यप

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग बना वैश्विक जनआंदोलन, भारत की प्रतिष्ठा विश्वभर में बढ़ी : सुरेश कश्यप

कांग्रेस के कार्यकाल में धूमिल हुई देश की छवि, मोदी सरकार ने भारत को विश्व मंच पर दिलाया सम्मानजनक स्थान


नाहन। शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं सिरमौर जिला के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और सनातन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक पहचान मिली है।


सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, जिसे रिकॉर्ड 177 देशों का समर्थन प्राप्त हुआ। आज 21 जून को दुनिया के लगभग सभी प्रमुख देशों में योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह भारत की सांस्कृतिक शक्ति और प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि है।


उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली जीवन पद्धति है। योग व्यक्ति को स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। आज के तनावपूर्ण वातावरण में योग मानवता के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग को अपनाने का आह्वान किया।


सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान देश की अंतरराष्ट्रीय छवि कमजोर हुई थी और भारत को विश्व मंच पर वह सम्मान नहीं मिल पा रहा था, जिसका वह हकदार था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा और प्रभाव दोनों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।


उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। जी-20 जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मेलन की सफल मेजबानी भारत ने की और पूरी दुनिया ने भारत की नेतृत्व क्षमता को स्वीकार किया। कोविड महामारी के दौरान भारत ने 100 से अधिक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर "वैक्सीन मित्र" की भूमिका निभाई। रूस-यूक्रेन संकट हो या वैश्विक आर्थिक चुनौतियां, भारत की बात आज दुनिया गंभीरता से सुनती है।


सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता हासिल कर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बनने का गौरव प्राप्त किया। डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में भारत विश्व का अग्रणी देश बना है और आज भारतीय संस्कृति, योग, आयुर्वेद तथा "वसुधैव कुटुम्बकम्" की भावना को पूरी दुनिया सम्मान की दृष्टि से देख रही है।


उन्होंने कहा कि योग दिवस इस बात का प्रमाण है कि भारत अब केवल विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं, बल्कि विश्व को दिशा देने वाला राष्ट्र बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक, आर्थिक और कूटनीतिक शक्ति लगातार बढ़ रही है और देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।


अंत में सुरेश कश्यप ने सभी नागरिकों से स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर