बुजुर्गों को बताए अधिकार और योजनाएं।
बुजुर्गों को बताए अधिकार और योजनाएं।
15 जून को विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लु ने "डे-केयर सेन्टर, भुन्तर, और सहारा, वृद्धाश्रम, क्लाथ, मनाली में जागरूकता, कार्यक्रम आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और कानूनी संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू एवं अतिरिक्त मुख्यन्याययिक दंडाधिकारी जिला विधिक सेवाऐं प्राधिकरण, विशाल तिवारी ने दी।
उन्होंने बताया कि जागरूकता योजना-2025 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007, विभिन्न पेशन, योजनाओं, स्वास्थय सुविधाओं, बीमा कवरेज, दिव्यांग एवं विधवा सहायता योजनाओं तथा आयुष्मान भारत योजना के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें साइबर अपराध, ओटीपी, धोखाधडी, फर्जी केवाइस कॉल, डिजिटल बैंकिंग, फाड और आर्थिक शोषण से बचाव क उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में निशुल्क विधिव सहायता सेवाओं और हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें