21 जून को सरधवार में आयोजित धाम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और मंत्री विक्रमादित्य सिंह होंगे शामिल
21 जून को सरधवार में आयोजित धाम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और मंत्री विक्रमादित्य सिंह होंगे शामिल
रिवालसर : अजय सूर्या /
लोअर रिवालसर वार्ड की 19 पंचायतों के लोगों के लिए 21 जून (रविवार) को ग्राम पंचायत सरधवार के छी ग्राउंड में विशाल धाम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे ।
आयोजकों के अनुसार दोनों गणमान्य अतिथि प्रातः 11:00 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्थानीय जनता को संबोधित करेंगे तथा अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद वार्ड नंबर-26 (लोअर रिवालसर) के सदस्य पवन ठाकुर तथा ग्राम पंचायत सरधवार के उपप्रधान दुनी चंद शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजकों ने लोअर रिवालसर वार्ड की सभी 19 पंचायतों के नागरिकों से सपरिवार धाम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने और अतिथियों का स्वागत करने की अपील की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें